शब्दकोष

डेटा जानकारी है। स्वास्थ्य डेटा को पर्सनल हेल्थ इन्फर्मेशन (PHI) के रूप में भी जाना जाता है। PHI किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या स्वास्थ्य देखभाल के इतिहास के बारे में “पहचान करने वाली जानकारी” होती है। इसमें बहुत सारी जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे कि आपकी स्वास्थ्य स्थिति(ओं), उपचार, हेल्थ केयर नंबर, आपके द्वारा ली जा रही दवाओं तथा और बहुत कुछ के बारे में जानकारी।

डेटा कस्टोडियन: डेटा के सुरक्षित संग्रह और/या स्टोरेज और डेटा उपयोग, प्रकटीकरण, प्रतिधारण और निपटान पर प्रारंभिक निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार एक तकनीकी इकाई। मुख्य रूप से सूचना की सुरक्षा और गोपनीयता से संबंधित है। (स्रोत: GA4GH)

डेटा स्टूअर्ड: लागू कानून, संस्थागत नीति और व्यक्तिगत अनुमतियों के अनुरूप डेटा और मेटाडेटा की गुणवत्ता, अखंडता और पहुँच व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार एक इकाई। (स्रोत: GA4GH)

एक एकीकृत डेटासेट विभिन्न स्रोतों से डेटा का एक सेट है – यह अलग-अलग लोगों के  डेटा के विभिन्न हिस्सों को एक साथ लाता है। डेटासेट डेटा के सेट हैं।

वंशाणु  वंशाणु ** आपके DNA के बुनियादी निर्माण खंड हैं। वंशाणुओं में ऐसी जानकारी होती है जो कई अन्य बातों के अलावा, यह तय करती है कि आप कैसे दिखेंगे, और आपकी आंखों का रंग कैसा होगा।

इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड: स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के साथ किसी व्यक्ति के इन्टरैक्शनों का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड। EMR ** सुरक्षित हैं, और एक मरीज़ के बारे में सारी जानकारी एक साथ लाते हैं ताकि अवलोकन विस्तारपूर्ण हो।

जनसंख्या स्वास्थ्य अनुसंधान पूरी आबादी के स्वास्थ्य का अध्ययन करता है (केवल एक व्यक्ति के बजाय), उस पूरी आबादी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कोशिश करने के लिए। जब आप जनसंख्या स्वास्थ्य का अध्ययन करते हैं, तो आप यह जानने में भी रुचि रखते हैं कि कौन से कारक खराब स्वास्थ्य (या अच्छे स्वास्थ्य) का कारण बन सकते हैं।

अनामीकृत डेटा वह डेटा होता है जिसे पहचान करने वाली चीज़ों से अलग कर दिया गया है (उदाहरण के लिए, डेटा उस व्यक्ति का नाम लिए बिना कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के विवरणों का वर्णन कर सकता है)।

किसी ऐप के संदर्भ में एक शॉर्टकट, ऐप के भीतर किसी अनुभाग तक पहुँचने का अधिक  तेज़ तरीका है।

उत्परिवर्तन  कोशिकाओं के DNA अनुक्रम में परिवर्तन होते हैं। वे सहायक, हानिकारक या तटस्थ (कोई प्रभाव नहीं) हो सकते हैं।

एक रजिस्ट्री एक डेटाबेस है जो एक विशेष बीमारी के बारे में जानकारी रखता है।

एक इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर, या ई-हस्ताक्षर हस्तलिखित हस्ताक्षर के लिए एक कानूनी ऑनलाइन प्रतिस्थापन है।

डेटा का द्वितीयक उपयोग: जब डेटा एकत्र किया जाता है, तो उसे एक विशिष्ट उद्देश्य के लिए एकत्र किया जाता है। यदि डेटा एकत्र करने वाला व्यक्ति, समूह या संगठन एक कारण से एकत्र किया गया डेटा (इस मामले में, व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी) लेता है, और उसका उपयोग किसी अन्य कारण कि लिए करता है, तो ** उसे द्वितीयक उपयोग कहा जाता है।

पहचानकर्ता, जानकारी (डेटा) के ऐसे हिस्से  होते हैं जो किसी व्यक्ति की पहचान करने में मदद करते हैं (उदाहरण के लिए, किसी का नाम और जन्म तिथि)।

ऑनलाइन पेशेंट पोर्टल: ऑनलाइन पेशेंट पोर्टल एक ऐसा स्थान है जहां मरीज़ स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के भीतर उनके बारे में एकत्रित की गई जानकारी को देखने के लिए जा सकते हैं।

सहमति: डेटा के संदर्भ में, सहमति किसी को आप से एकत्र किए गए डेटा का उपयोग किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए करने की अनुमति देना है। आप से सहमति लिए बिना कोई भी आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग नहीं कर सकता है। सहमति अनुमति है।

पर्सनल हेल्थ इन्फर्मेशन (PHI) किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या स्वास्थ्य देखभाल के इतिहास के बारे में “पहचान करने वाली जानकारी” होती है। इसमें बहुत सारी जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे कि आपकी स्वास्थ्य स्थिति(ओं), उपचार, हेल्थ केयर नंबर, आपके द्वारा ली जा रही दवाओं तथा और बहुत कुछ के बारे में जानकारी। कनाडा में गोपनीयता कानून PHI को परिभाषित करते हैं और उस की रक्षा करने का लक्ष्य रखते हैं (Ref: https://www.gov.nl.ca/hcs/files/phia-phia-faqs-feb-2011.pdf )