अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी (पर्सनल हेल्थ इन्फर्मेशन), जिसे PHI के रूप में भी जाना जाता है, किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या स्वास्थ्य देखभाल के इतिहास के बारे में “पहचान करने वाली जानकारी” होती है। इसमें बहुत सारी जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे कि आपकी स्वास्थ्य स्थिति(ओं), उपचार, हेल्थ केयर नंबर, आपके द्वारा ली जा रही दवाओं तथा और बहुत कुछ। कनाडा में गोपनीयता कानून PHI को परिभाषित और संरक्षित करने का लक्ष्य रखते हैं। पर्सनल इन्फर्मेशन प्रोटेक्शन ऐन्ड इलेक्ट्रॉनिक डाक्यूमेन्टस ऐक्ट (PIPEDA), संवेदनशील और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करता है। ओंटैरियो, नोवा स्कोटिया, न्यूफ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर, और न्यू ब्रंसविक प्रत्येक में स्वास्थ्य-विशिष्ट गोपनीयता कानून हैं जिन्हें PIPEDA के समान माना गया है। जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन (GDPR) यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों: ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुऐनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमेनिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन में संवेदनशील डेटा की सुरक्षा करता है। 'संवेदनशील डेटा' में व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी शामिल है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी, 1996 (HIPAA) के हेल्थ इनश्योरेंस पोर्टबिलिटी ऐन्ड अकाउंटेबिलिटी ऐक्ट के द्वारा संरक्षित है।

स्वास्थ्य डेटा में व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी शामिल हो सकती है, हालांकि इसमें ऐसी जानकारी भी शामिल हो सकती है जो किसी व्यक्ति से जुडी हुई न हो। इस प्रकार के डेटा को अक्सर अनामीकृत कहा जाता है।

स्वास्थ्य डेटा अंतर्दृष्‍टियां और जानकारी प्रदान कर सकता है जिसका उपयोग व्यक्तियों, परिवारों और यहां तक ​​कि समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए किया जा सकता है। स्वास्थ्य डेटा हमें नई तकनीकों को भी विकसित करने में मदद कर सकता है जो हमें बीमारियों को समझने और उनका इलाज करने या बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में मदद कर सकती हैं।

स्वास्थ्य डेटा हमें अपने स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में नई जानकारी, बीमारियों का सबसे अच्छा इलाज करने के बारे में बता सकता है, और यहां तक ​​कि हमें अपने समुदायों को स्वस्थ रखने के बारे में जानकारी भी दे सकता है। यदि हम चतुर और जिम्मेदार तरीके से स्वास्थ्य डेटा का उपयोग करते हैं, तो हम जो अंतर्दृष्‍टियां विकसित करते हैं, वह हमें बीमारी को रोकने और लोगों को बीमार होने से बचाने में मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त, ये अंतर्दृष्‍टियां हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को अधिक प्रभावी और कुशल बना सकती हैं, महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान को गति दे सकती हैं, और यहां तक ​​कि स्वास्थ्य सेवाओं को कनाडा में भावी पीढ़ियों के लिए और अधिक टिकाऊ बना सकती हैं।

आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी उन लोगों के साथ साझा की जाती है जो आपकी देखभाल करने में शामिल हैं या उनसे साझा की जाती है, जिन्हें आप इसके लिए चुनते हैं। आप इसे अपनी इच्छानुसार किसी को भी प्रदान कर सकते हैं। चुनना आपको है!

डेटा को कई अलग-अलग तरीकों से संरक्षित किया जाता है। उदाहरण के लिए, 'डेटा को कम करना' एक ऐसा तरीका है जिससे कंपनियां डेटा की सुरक्षा कर रही हैं। इसका मतलब है कि वे केवल उतनी ही जानकारी एकत्रित करते हैं जिसकी आवश्यकता होती है, उससे ज्यादा नहीं। (उनके पास जितनी कम जानकारी हो - उतना ही अच्छा है। थोड़ी जानकारी काफी है!) कई ऐसे अन्य गोपनीयता और सुरक्षा अभ्यास भी हैं जिनके द्वारा डेटा सुरक्षित किया जाता है जिसमें डेटा एन्क्रिप्शन, डेटा मिटाना, डेटा मास्किंग और डेटा रेजिलियंसी शामिल है।

आप इस बारे में अधिक जान सकते हैं कि अन्य लोग आप का डेटा कैसे साझा करते हैं और इसका उपयोग कैसे किया जाएगा। इन चीजों को जान लेने के बाद आप अपने लिए चयन कर सकते हैं और अंततः उस पर नियंत्रण कर सकते हैं!

हां, आप प्रत्येक यूज़ केस के नीचे स्क्रीन पर दिखाई देने वाले डाउनलोड बटन पर क्लिक करके यूज़ केस को डाउनलोड कर सकते है।

यूज़ केस को प्रिंट करने के लिए, केवल प्रत्येक यूज़ केस के नीचे स्क्रीन पर दिखाई देने वाले प्रिंट बटन पर क्लिक करें।

हम सभी को इस वेबसाइट को अन्य लोगों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा करने के लिए, बस साझा करें बटन पर क्लिक करें जो वेबसाइट पर कई स्थानों पर पायी जा सकती है।

इस वेबसाइट पर संसाधन टैब में, आपको जानकारी के कई अन्य उत्कृष्ट स्रोत मिलेंगे जो आपको स्वास्थ्य डेटा के बारे में अधिक जानने में मदद कर सकते हैं।

ये यूज़ केस कनाडा के लिए सही हैं पर अन्य अधिकार क्षेत्रों में थोड़ा अलग हो सकते हैं। हम आपको इन यूज़ केस को चर्चा मार्गदर्शिका के रूप में उपयोग करने के लिए आमंत्रित करते हैं ताकि आप यह समझने के लिए अपनी स्वयं की देखभाल टीम से प्रश्न पूछ सकें कि क्या यह प्रक्रिया आपके अधिकार क्षेत्र की प्रक्रिया के समान है।